Advertisement
Home झुंझुनूं खेतड़ी खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई: फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई: फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

न्यायालय से जारी वारंट में लंबे समय से था वांछित, पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

खेतड़ी। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
पुलिस थाना खेतड़ी ने फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खेतड़ी द्वारा प्रकरण संख्या 807/2020 में जारी स्थाई वारंट में वांछित सतीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिलो, थाना डाबला, जिला सीकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झुंझुनूं देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी खेतड़ी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थाई वारंटी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में वांछित चल रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में बुद्धिप्रसाद थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी, मनोज कुमार एचसी, रमेश कुमार कांस्टेबल तथा हेमन्त आरटी शामिल रहे।

 

Advertisement