27 अगस्त को श्री पीर मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम, मूर्ति स्थापना उपरांत विशाल सामूहिक लंगर प्रसाद का आयोजन
हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ जंक्शन की साई कॉलोनी स्थित श्री पीर मंदिर में श्री बाबा लखदाता पीर जी की भव्य मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 27 अगस्त को श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 27 अगस्त को सुबह 11:15 बजे मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। कार्यक्रम श्री पीर मंदिर, साई कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर निगाहे दरबार के गद्दीनशीन बाबाजी विशेष रूप से पधारेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार बाबा लखदाता पीर जी की मूर्ति स्थापना के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल सामूहिक लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी।समिति की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादारों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।













