Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ वार्ड 49 में सरनजीत कौर ने किया जनसम्पर्क

वार्ड 49 में सरनजीत कौर ने किया जनसम्पर्क

महिलाओं के साथ घर-घर पहुंचीं प्रत्याशी, बोलीं—50 वर्षों से हमारा परिवार वार्ड की सेवा में जुटा

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 49 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधायक गणेशराज बंसल की ओर से चुनाव मैदान में उतरी प्रत्याशी सरनजीत कौर, पुत्रवधू गुरदीप सिंह बब्बी ने बुधवार को वार्ड की महिलाओं के साथ जनसम्पर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सरनजीत कौर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने घर-घर दस्तक देकर सरनजीत कौर के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान वार्डवासियों ने भी प्रत्याशी के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं तथा विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।सरनजीत कौर ने कहा कि उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से वार्ड की सेवा में जुटा हुआ है। परिवार ने हमेशा वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वह चुनाव मैदान में हैं।उन्होंने वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें विजयी बनाया जाता है तो वार्ड में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।सरनजीत कौर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरकर लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम किया जाएगा और जनता से मिले सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सरनजीत कौर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है। इस दौरान वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement