क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना से किसानों ने दी आहुतियां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
टाउन स्थित मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति की ओर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना को लेकर 23वें भंडारे एवं हवनयज्ञ का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। समिति पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्र के किसानों ने मां भद्रकाली के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा अच्छी फसल की कामना की।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में हनुमान सिंह खुड़ी, बजरंग सिंह, ओम भादू, करनैल सिंह, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिलू, दलपत सिंह एवं बलदेव सिंह सहित समिति पदाधिकारियों और किसानों ने आहुतियां दीं।
हवन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।समिति अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि हर वर्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 23वें भंडारे एवं हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सामूहिक भागीदारी आयोजन की खास विशेषता रही।उन्होंने बताया कि भंडारे में देसी घी का हलवा, काले चने और चावल का करीब 22 से 25 मन प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर जसवंत सिंह, गुरमेल सिंह, अजीत सिंह, बग्गा सिंह, बालकरण सिंह सभापति, गुरूबूटा सिंह, डॉ. निशात बतरा, नरोतम सिंगला, दलीप सिंह ढिल्लो, सन्नी जूनेजा, केवल कृष्ण काठपाल, नरेंद्र सिंह भालेरी, बंसी सिरावता, असलम अली, लवप्रीत सिंह, दलीप बावरी, राजू, वेदप्रकाश गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान और समिति सदस्य मौजूद रहे।















