प्रशासक उम्मेदीलाल मीणा और आयुक्त सुरेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, दमकल व उपकार्यालय में भी मनाया स्वतंत्रता दिवस
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
नगरपरिषद मुख्य कार्यालय में नगरपरिषद प्रशासक एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, आयुक्त सुरेन्द्र यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशासक उम्मेदीलाल मीणा व आयुक्त सुरेन्द्र यादव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दमकल कार्यालय में वरिष्ठ लेखाधिकारी मालचंद शर्मा , दमकल अधिकारी युनस खान, सहायक अधिकारी राजेश पारीक ने ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी ली। जंक्शन नगरपरिषद उपकार्यालय में एक्सईएन रामावतार मीणा ने ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी ली।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














