ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीलांवाली में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की उप प्रधानाचार्य हेमन्त रानी ने की। समारोह में ग्राम पंचायत प्रशासक लीलांवाली ब्रह्मदेव मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विजया चौधरी, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जैन तथा पंचायत समिति सदस्य मीरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली।
विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। समारोह में विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अमरचंद घारू द्वारा 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली तीन मेधावी छात्राओं राजदीप कौर, रैम्पल कौर तथा पूजा रानी को प्रोत्साहन स्वरूप 1100-1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर विजया चौधरी द्वारा विद्यालय में मॉडल बाल पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया। पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मिष्ठान की व्यवस्था लीलांवाली निवासी मिल्खराज धूडिया द्वारा की गई।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














