स्वतंत्रता दिवस पर 104 हस्तियों का होगा सम्मान, स्वर्ण जयंती स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह



झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
देशभक्ति और गौरव के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक बलिदानी योद्धा की वीरांगना सहित कुल 104 लोगों एवं संस्थाओं को जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए श्याम सिंह कटेवा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बलिदानी योद्धा हवलदार ईश्वर सिंह की पत्नी डूमोली कलां निवासी वीरांगना किरण देवी को वीरांगना के रूप में सम्मान प्रदान किया जाएगा। दोनों नाम जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहेंगे।समारोह में विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, भामाशाहों, पत्रकारों, पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जुड़े लोगों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को भी सम्मान
छात्र-छात्रा एवं खिलाड़ी वर्ग में माली गांव निवासी माया भांबू, बनगोठड़ी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी पीयूष सिंह पुत्र जगदीश सिंह, वॉलीबॉल अकादमी के निखिल कुमार पुत्र शंकर लाल, खुड़ाना की बलकेश कुमारी मीणा पुत्री रामप्रसाद मीणा, राणासर के जोगेन्द्र ढाका पुत्र श्रवण कुमार तथा स्वर्ण जयंती स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड महिपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
समाजसेवा से पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण तक सम्मान
व्यक्तिगत, सामाजिक कार्यकर्ता, नवाचार, प्रेरक, भामाशाह, पत्रकार एवं होमगार्ड वर्ग में ऑलिव टेक्स सिल्क मिल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के राकेश कुमार अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, महनसर के राजेश कुमार शर्मा, भीमसर के डॉ. जुल्फिकार, मलसीसर के लेखक भवानी सिंह शेखावत, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अमृत बहन जी, झुंझुनूं के जाहिद अली खोखर, सोलाना के होशियार सिंह, सोटवारा निवासी लीडर ट्रेनर स्काउट प्रहलाद राय जांगिड़, चंदवा निवासी महेन्द्र चंदवा तथा हंसासर निवासी रामेश्वर बाबल (मरणोपरांत) को सम्मानित किया जाएगा। रामेश्वर बाबल का सम्मान महावीर बाबल प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में अंबेडकर फंड फॉर टैलेंटेड स्टूडेंट संस्था, दैनिक भास्कर के संपादक लालचंद मीणा, वीर वीरांगना के संपादक राधेश्याम भारती तथा आईना-ए-शेखावाटी के संपादक रामानंद शर्मा को भी सम्मान मिलेगा। भित्तिचित्र संरक्षण के लिए भैरूलाल स्वर्णकार, पर्यटन संरक्षण के लिए मल्लिका डूंडलोद, पर्यावरण संरक्षण के लिए श्याम सिंह कटेवा, दी आनंदीलाल पोद्दार ट्रस्ट नवलगढ़ के चेयरमैन राजीव के. पोद्दार, वंश फाउंडेशन झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं, पीरामल शिक्षा न्यास के निदेशक रवि कुमार ओझा, गौसेवा के लिए ताराचंद गुप्ता तथा जल संरक्षण के लिए डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के भूपेन्द्र पालीवाल को सम्मानित किया जाएगा।
अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिलेगा सम्मान
समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की लंबी सूची भी सम्मानित होने वालों में शामिल है। इनमें कलेक्टर कार्यालय के वरिष्ठ निजी सचिव राम सिंह पूनियां, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रविन्द्र कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, जिला परिषद के परियोजना अधिकारी लेखा सतीश कुमार, झुंझुनूं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा कुमारी, केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दयानंद, सहकारी समितियों की संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान, बीडीके नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आबिदा, पिलानी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरोतम लाल, बुहाना ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।इसी प्रकार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार नारनोलिया, सा.नि.वि. की सहायक अभियंता मितिक्षा, उदयपुरवाटी ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी एवं उप निदेशक डॉ. अनिमेष गुप्ता, नवलगढ़ राजकीय चिकित्सालय के उप निदेशक डॉ. नवल किशोर सैनी सहित अनेक कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वालों को भी सलाम
सम्मान सूची में विभिन्न विभागों के जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कार्मिक भी शामिल हैं। इनमें अमित कुमार शर्मा, मधुसुदन सिंह राठौड़, संगीता कुमारी, मनीष नेहरा, राकेश कुमार, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक राकेश, प्रीतम, प्रदीप कुमार, अभिषेक बसेरा, बृजलाल वर्मा, नवीन कुमार, संजय कुमार योगी, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह सहित अनेक कार्मिक शामिल हैं। वहीं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक धर्मवीर एवं पवन कुमार, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह, संरक्षण अधिकारी विकास कुमार, जिला पुलिस के वाहन चालक वीरेन्द्र भास्कर, नगर परिषद के सहायक कर्मचारी बाबूलाल, सफाई कर्मचारी लखन चावरिया एवं पूजा, भू संरक्षण एवं जलग्रहण के अधिशाषी अभियंता मनोज गौड़ तथा ग्रामीण विकास के अधिशाषी अभियंता विजेन्द्र सिंह ढाका को भी जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह शौर्य, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देकर जिले की प्रतिभाओं एवं कर्मठ कार्मिकों का उत्साहवर्धन करेगा।






















