Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मोतीसिंह की ढाणी के विवेक सैनी ने सीएमए फाइनल परीक्षा में हासिल...

मोतीसिंह की ढाणी के विवेक सैनी ने सीएमए फाइनल परीक्षा में हासिल की सफलता

मेहनत और लगन से बढ़ाया परिवार व गांव का मान, सफलता पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारतीय लागत लेखाकार संस्थान ( आईसीएमएआई ) की ओर से जारी सीएमए फाइनल परीक्षा के परिणाम में मोतीसिंह की ढाणी निवासी हलवाई सज्जन सैनी के पुत्र विवेक कुमार सैनी ने सफलता हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान की ओर से सीएमए फाइनल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी किए गए, जिसमें विवेक कुमार सैनी सफल रहे। विवेक की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल हो गया। विवेक के चाचा गोविंद सैनी ने बताया कि विवेक ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों सहित मोतीसिंह की ढाणी के ग्रामीणों ने खुशी जताई। इस अवसर पर शिवलाल के सानिध्य में परिजनों एवं ग्रामीणों ने विवेक कुमार सैनी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि विवेक की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवेक आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement