सर गैलिलियों गैलिटी चैस प्रतियोगिता 2026 में 140 खिलाड़ियों ने दिखाया शतरंज का हुनर

राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा व कर्नाटक से पहुंचे खिलाड़ी | दोनों वर्गों में 6-6 राउंड खेले गए | कुल ₹31,000 के पुरस्कार वितरित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
उत्कृष चैस क्लब की ओर से 9 अगस्त को सर गैलिलियों गैलिटी चैस प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-13 एवं ओपन वर्ग में कुल 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा एवं कर्नाटक से भी खिलाड़ी पहुंचे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में 6-6 राउंड खेले गए। ओपन वर्ग में अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समर्थ पेरीवाल द्वितीय एवं सार्थक पेरीवाल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंडर-13 वर्ग में गीतांश मेहता प्रथम, मोहम्मद अयान द्वितीय एवं कार्तिक सहारण तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कुल ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹5,100, द्वितीय स्थान को ₹3,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹2,100 का पुरस्कार दिया गया। दोनों वर्गों में चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को ₹500-₹500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।इसके अलावा दोनों वर्गों में बालिका खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को ₹500, द्वितीय स्थान को ₹400 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को ₹300 का विशेष पुरस्कार दिया गया तथा पोधा वितरण भी किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा के जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता जी, डी.ए.वी. स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत कुमार जी एवं युवा परिषद के अध्यक्ष प्रवीण जैन जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शतरंज को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष चैस क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें सबसे कम उम्र की खिलाड़ी मात्र 4 वर्ष 10 माह की बालिका रायसिंहनगर से पहुंची। वहीं प्रतियोगिता में लगभग 70 वर्ष की आयु के खिलाड़ी ने भी भाग लिया। इससे यह संदेश मिला कि शतरंज एक ऐसा खेल है जिसे अलग-अलग आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ खेल सकते हैं।प्रतियोगिता को सफल बनाने में उत्कृष चैस क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन में उत्कृष धीगड़ा, रोशन, बजरंग, मोहित, सोनू, अनिल अरोड़ा, चीनम आहुजा, नवनीत कौर, नेहा शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उत्कृष चैस क्लब का मुख्य उद्देश्य जिले में शतरंज के खेल को बढ़ावा देना, बच्चों एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना है। क्लब की ओर से भविष्य में भी प्रत्येक माह शतरंज प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।आयोजक उत्कृष चैस क्लब ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार