पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग राजस्थान की ओर से सोमवार को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा नए युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश ओबीसी विभाग अध्यक्ष हरसहाय यादव, जोनल प्रभारी रोहिताश बेदी, प्रभारी राजकुमार, अमित कडवासरा, चंदन ठाकुर, राजेंद्र सैन, सागर मावर, ललित तूनवाल एवं ताराचंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार व्यक्त किए।जिला अध्यक्ष मनमोहन सोनी ने कहा कि यह बैठक केवल आगामी चुनावों की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन के साथ मजबूती से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता से बनती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्धारित करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को संगठन तक पहुंचाना आवश्यक है।प्रदेश महामंत्री गुरदीप सिंह चहल ने कहा कि ओबीसी समाज देश और प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। समाज से जुड़े शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, छोटे व्यापारियों तथा किसानों के मुद्दों को कांग्रेस संगठन द्वारा मजबूती से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।प्रदेश महासचिव रवींद्र बेनीवाल ने कहा कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव संगठन की जमीनी ताकत को प्रदर्शित करने का अवसर हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में भागीदारी निभानी चाहिए। इससे संगठन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा।प्रदेश सचिव महेंद्र सांगवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से काम करना होगा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की आवश्यकता बताई।जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनी ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार किए बिना संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहभागिता को संगठन की मजबूती का आधार बताया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी और कांग्रेस मजबूत होगी तो आम जनता की आवाज भी मजबूत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ओबीसी समाज के साथ लगातार संवाद स्थापित करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और आगामी चुनावों को लेकर अभी से बूथवार तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के हितों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं ओबीसी विभाग से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













