प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ में हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष पद पर किशनपुरा दिखनादा निवासी जयवीर बाना को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने जयवीर बाना को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।र्यकर्ताओं ने कहा कि जयवीर बाना लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं तथा संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाना जिले में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयवीर बाना ने नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने और खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयवीर बाना की नियुक्ति से जिले में कांग्रेस के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













