राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी पर जोर, कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने का आह्वान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला बैठक गुरुवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यात्रा को अनुशासित, भव्य और यादगार बनाने का आह्वान किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करेगा। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में यात्रा से जुड़कर राष्ट्रहित के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं।इस अवसर पर जिला महामंत्री जयपाल सिंह, हरीश वर्मा, कपिल रक्षक, मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, सूर्यप्रकाश ढाका, आदिल खान, राकेश शर्मा, निखिल प्रजापत, हिमांशु शर्मा, योगेश भक्त, पियूष तंवर, रवि गोड़, रिंकू सैनी, मनोज लाटा, राकेश टांक, राहुल भाटी, दीपक रक्षक, प्रकाश दर्जी, दुलीचंद शर्मा, हवा सिंह राहड़, सुनील पूनिया, नारायण सिंह, शायर सिंह, दीपक कुल्हरी, हिमांशु भाटी, ललित सामरिया, सफीक खान, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














