नेत्र एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, दवाइयां व चश्मे होंगे मुफ्त; मोतियाबिंद, रेटीना और जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन पर विशेष छूट
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
स्वर्गीय बाबूलाल टीबड़ा की पुण्य स्मृति में 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को टीबड़ा आई हॉस्पिटल, झुंझुनूं में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री पवन जी महाराज (महंत, रूपाणा धाम भीमसर) की प्रेरणा से समस्त भीमसरिया परिवार द्वारा आयोजित यह शिविर सामुदायिक भवन के पास स्थित टीबड़ा आई हॉस्पिटल में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। शिविर में एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर एवं एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से रेटीना विशेषज्ञ डॉ. नंद किशोर टीबड़ा अपनी टीम के साथ नेत्र रोगियों की जांच करेंगे। मरीजों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए जाएंगे। साथ ही मोतियाबिंद, ग्लूकोमा तथा रेटीना (पर्दे) से संबंधित बीमारियों के ऑपरेशन पर विशेष रियायत प्रदान की जाएगी।इसी दौरान हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत टीबड़ा और उनकी टीम हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा जोड़ प्रत्यारोपण सहित विभिन्न ऑर्थोपेडिक ऑपरेशनों पर भी विशेष छूट दी जाएगी।आयोजकों के अनुसार शिविर में RGHS, ECHS, ESIC तथा विभिन्न TPA कार्डधारकों के लिए कैशलेस ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे पात्र मरीजों को इलाज में आर्थिक राहत मिल सकेगी।टीबड़ा हॉस्पिटल में नियमित रूप से नेत्र एवं रेटीना रोगों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां फेको तकनीक से बिना टांके मोतियाबिंद ऑपरेशन, विट्रेक्टॉमी सर्जरी, एनडी:याग एवं ग्रीन लेजर उपचार, ग्लूकोमा, भेंगापन, डीसीआर सर्जरी तथा बच्चों की आरओपी स्क्रीनिंग जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं दी जाती हैं।इसके अलावा अस्पताल में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण, आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल सर्जरी, स्लिप डिस्क, फ्रैक्चर उपचार, सिजेरियन एवं सामान्य प्रसव, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू, इनडोर वार्ड तथा विभिन्न सरकारी और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत कैशलेस उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9672147111 एवं 8952964000 पर संपर्क किया जा सकता है।













