देहरादून में जसपाल राणा मेमोरियल कप में हनुमानगढ़ के मनीष ने जीता कांस्य पदक

सब यूथ वर्ग में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन, जिले व प्रदेश का बढ़ाया मान

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
देहरादून में आयोजित प्रतिष्ठित जसपाल राणा मेमोरियल कप ऑल इंडिया ओपन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में मरवाह शूटिंग अकादमी हनुमानगढ़ के युवा निशानेबाज मनीष शाक्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 13 से 17 जुलाई तक देहरादून में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के लगभग 2500 से 3000 प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हर राज्य से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा रहा।हनुमानगढ़ की मरवाह शूटिंग अकादमी से जुड़े मनीष शाक्य ने प्रतियोगिता में सब यूथ, यूथ, जूनियर और सीनियर सहित चार अलग-अलग वर्गों में अपनी चुनौती पेश की। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने सब यूथ वर्ग में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सटीक निशाना, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।विशेष बात यह है कि मनीष वर्तमान में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचायक है। प्रतियोगिता से पहले उन्होंने लंबे समय तक नियमित अभ्यास किया, जिसका परिणाम उन्हें पदक के रूप में मिला।मनीष की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, कोच, मित्रों, खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। मरवाह शूटिंग अकादमी के कोच परमजीत सिंह (रेक्स) ने कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।मनीष की इस सफलता ने हनुमानगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में मनीष शूटिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News