एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज तीन शिकायतों की जांच में खुलासा, पीड़ितों से ठगी की रकम आरोपी के खाते में हुई थी ट्रांसफर



ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पचेरी कलां । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचेरी कलां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए म्यूल बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी संजय पुत्र बहादुर सिंह निवासी सहड़, थाना पचेरी कलां को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर होने के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर साइबर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार संदिग्ध म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) से प्राप्त संदिग्ध बैंक खाते की जांच की गई। जांच में सामने आया कि उक्त खाते के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी की तीन शिकायतें दर्ज थीं। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ितों से ठगी कर 15,800 रूपये, 25,000 रूपये और 30,000 रूपये की राशि आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संजय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े साइबर ठगी गिरोह से तो नहीं है। कार्रवाई में थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण, सहायक उपनिरीक्षक शीशराम, हेड कांस्टेबल विक्रम तथा कांस्टेबल कृष्ण की सराहनीय भूमिका रही। वहीं पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों एवं उनके लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News











