Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी रामादेवी का 104 वर्ष की आयु में निधन,...

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी रामादेवी का 104 वर्ष की आयु में निधन, कोलसिया में शोक की लहर

स्व. बेगाराम दूत की पत्नी थीं रामादेवी, सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए थीं प्रसिद्ध

कोलसिया | झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बेगाराम दूत की धर्मपत्नी रामादेवी का शनिवार को कोलसिया में 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और वातावरण गमगीन हो गया।रामादेवी लंबे समय से सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार वे अत्यंत सरल स्वभाव की, धार्मिक विचारों वाली और शांत जीवन जीने वाली महिला थीं। गांव में उनका विशेष सम्मान था और लोग उन्हें आदर और श्रद्धा के साथ याद करते हैं।उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार गांव में पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News

 

Advertisement