कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, नियमित मॉनिटरिंग व समन्वय पर दिया जोर
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को धरातल पर समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति का विभागवार आकलन किया गया तथा अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें तथा जिन मामलों में कार्य लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। डॉ. गर्ग ने कहा कि बजट घोषणाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा क्रियान्वयन से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया। बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) रामनिवास सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News














