झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिले की माखर ग्राम पंचायत के अशोक नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से सामने आई तस्वीरें बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं। विद्यालय की चारदीवारी कई जगह से टूट चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार छात्र-छात्राओं को रोज इसी खतरनाक हिस्से के पास से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। अब सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कदम उठाएगा? क्या इस जर्जर विद्यालय की जल्द मरम्मत होगी, या फिर कार्रवाई किसी अप्रिय घटना के बाद ही होगी।












