झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिले में नए सहायक जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर प्रहलाद सिंह गुर्जर का गणमान्य नागरिकों ने सम्मान किया। पदभार संभालने के बाद बुधवार को आबकारी कार्यालय पहुंचने पर पंचायत के गणमान्य नागरिकों ने गुर्जर का साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और जिले में बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई।उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रहलाद सिंह गुर्जर के अनुभव से जिले में आबकारी विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और बेहतर नियंत्रण देखने को मिलेगा। नवनियुक्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रहलाद सिंह गुर्जर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के अनुसार राजस्व बढ़ाने के साथ अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर हरिचंद्र, प्रधान सिंह गुर्जर, योगेन्द्र लांबा, रवींद्र शेखावत, सुमेर सिंह, राजकुमार लांबा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












