झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी मुंसिफ अली खान के झुंझुनूं दौरे की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने मोर्चे के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रभारी के दौरे से पहले एक सप्ताह के अंदर अपनी टीम बना कर जिलेभर में प्रवास कार्यक्रम आयोजित करें और मोदी सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाए। मोर्चा जिलाध्यक्ष चौहान ने प्रवास कार्यक्रम की मॉनरेटिंग करने के लिए मोर्चे के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट व लुकमान खान गांगियासर को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के काम में लापरवाही करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर बैठक में मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मोम, हाजी मोहम्मद अय्यूब, इकबाल खान, शौकत अली, मोर्चे के नगर मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, उस्मान गनी लादूसरिया, शाहिद फारूकी, निजामुद्दीन खान, इमरान राठौड़, रईस कुरैशी, यासीन खान लुहार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।












