सकारात्मक सोच से आगे बढ़े – राजेंद्र खीचड़

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्काउट शिविर विजिट

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर एवं डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर दिनांक 12 से 18 जुलाई तक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेंद्र कुमार खीचड़ ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ना है। हमें अपने जीवन में चारित्रिक, मानसिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, शारीरिक, धार्मिक गुणों का विकास करते हुए अनुशासन की पालना करते हुए निरंतर प्रगतिशील रहना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने समय प्रबंधन के महत्वता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि समय प्रबंधन करते हुए व्यक्ति को अपने कार्य करने चाहिए। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आगमन पर स्काउट परंपरा के अनुसार बधावा, तिलक, गार्ड ऑफ ऑनर, स्कार्फ, माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गाइड्स छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। शिविर में 15 जिलों की प्रशिक्षु महिला अध्यापिकाओं सहित 90 गाइड्स राज्य पुरस्कार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव अलसीसर रामचंद्र मीणा, सहायक लीडर ट्रेनर यादराम आर्य, रामदेवसिंह गढ़वाल, दिनेश कुमार, सुनिल कुमार, सुमन डारा, संतोष, अनिता कुमारी, दीक्षा शर्मा, नीलिमा सैनी, पदमा सिंह, संजू कुमावत, सपना आदि उपस्थित रहे।