झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा 18 जुलाई को झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे आयोजित किए जा रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन समारोह में झुंझुनूं के जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू शिरकत करेंगे। इन्हें आमंत्रित करने गए समिति के प्रतिनिधिमंडल को दोनों ने अपनी सहमति दी है। समारोह के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा, डीआरएम रवि जैन एवं झुंझुनूं के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला को भी आमंत्रित किया गया है। समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि समारोह में अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, झुंझार सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार जाखड़, चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, दरगाह हजरत कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन ऐजाज नबी एवं झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के प्रबंधक संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे।












