सुलताना के नवनियुक्त थानाधिकारी रामनिवास का राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य अभिनंदन

सुलताना। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
पुलिस थाना सुलताना में नवनियुक्त थानाधिकारी रामनिवास के पदभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल एवं साफा ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। समारोह की शुरूआत में ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर विजेंद्र धनखड़, ब्लॉक प्रभारी राकेश बोरायण एवं ब्लॉक संगठन महामंत्री राजपाल लाम्बा ने रामनिवास का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद ब्लॉक महासचिव राजेंद्र लाम्बा, सलाहकार राजेश कुमार, उपाध्यक्ष विजेंद्र लाम्बा तथा संयुक्त सचिव जगदीश लाम्बा ने शॉल व साफा पहनाकर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में सुलताना थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिस सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रवक्ता बलबीर नेहरा ने किया। समारोह में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।