Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झूठा मुकदमा दर्ज कराना पड़ा भारी, न्यायालय ने परिवादी मंगलाराम को किया...

झूठा मुकदमा दर्ज कराना पड़ा भारी, न्यायालय ने परिवादी मंगलाराम को किया दण्डित

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

पुलिस इस्तगासे पर सुनाया फैसला, 1000 रूपये अर्थदण्ड के साथ दी कड़ी चेतावनी

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झूठी शिकायत दर्ज कराकर कानून का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ झुंझुनूं पुलिस की सख्ती रंग ला रही है। पुलिस थाना बबाई के एक मामले में न्यायालय ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वाले परिवादी को दोषी मानते हुए अर्थदण्ड से दण्डित किया है। न्यायालय के इस फैसले को झूठे मुकदमों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के निकट पर्यवेक्षण में थाना बबाई पुलिस द्वारा झूठे प्रकरण दर्ज करवाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बबाई में दर्ज मुकदमा संख्या 01/2026 की गहन जांच की गई, जिसमें शिकायत पूरी तरह झूठी पाई गई। अनुसंधान में मामला असत्य पाए जाने पर थानाधिकारी राजपाल उप निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए परिवादी मंगलाराम पुत्र जमनाराम (80 वर्ष), निवासी कांकरिया, थाना बबाई, जिला झुंझुनूं के विरुद्ध माननीय न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मंगलाराम को दोषी माना तथा 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की झूठी शिकायतें दर्ज नहीं करवाने की सख्त हिदायत भी दी।।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठी शिकायतें दर्ज करवाना न केवल कानून का दुरूपयोग है, बल्कि इससे पुलिस के बहुमूल्य समय और संसाधनों का अनावश्यक व्यय होता है। ऐसे मामलों के कारण वास्तविक पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।झुंझुनूं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखना तथा समाज में कानून के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमा दर्ज कराते समय सत्य तथ्यों को ही प्रस्तुत करें, ताकि वास्तविक पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और कानून का सम्मान बना रहे।

Advertisement