चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय है। वे सोमवार को चूरू स्थित अपने आवास पर डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जीवनभर अन्याय का विरोध किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. मुखर्जी ने औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि संपन्न परिवार से होने के बावजूद डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मंत्री सत्तार खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, प्रधान विनोद देवी, जिला उपाध्यक्ष मोहन खारड़िया, नरेंद्र सैनी, संदीप पाटिल, भगीरथ सैनी, श्री राम पीपलवा, आकाश सैनी, रजत शर्मा, श्रीराम सैनी, दीनदयाल खारडिया, प्रकाश नायक, महेंद्र दाधीच, सी.पी. शर्मा, मोहन गढ़वाल, हेमसिंह शेखावत, मूलचंद धूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
Advertisement















