झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित पीसीआई संस्थान की दूसरी फेज की नवनिर्मित आधुनिक बिल्डिंग का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया तथा हवन में आहुति देकर संस्थान की नई शुरूआत के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर एवं पीसीआई हैड अनूप सिंह ने बताया कि रीको स्थित पीसीआई संस्थान ने शहर के मध्य सड़क नंबर दो एवं तीन के बीच अपनी नई शाखा एक भव्य एवं आधुनिक भवन में प्रारंभ की है। नवीन भवन को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में नीट एवं जेईई के नए बैचों का संचालन सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. जी.एल. कालेर ने कहा कि पीसीआई संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई बिल्डिंग के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों, बेहतर कक्षाओं तथा अनुकूल अध्ययन वातावरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य नीट एवं जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने वाले विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, आनंद , विजय बागोरिया, केशव , मेघराज , साया , एस.पी. , गणेश , प्रदीप , तरूण मित्तल, प्रतीक्षा , बलबीर, श्याम सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
पीसीआई संस्थान की नई अत्याधुनिक बिल्डिंग का भव्य शुभारंभ, नीट-जेईई विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल
Advertisement










