सिंघाना I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सिंघाना कस्बे में देर शाम को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सिंघाना के पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल कालोदिया ने की, जबकि संचालन युवा कांग्रेस के जिला सचिव लकी शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव नरेंद्र शर्मा और समाजसेवी जितेंद्र शर्मा व मधुसूदन शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही, जिनमें मुख्य रूप से नाथू मीणा, घीसाराम मीणा, सुरेश शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, महेश शर्मा, लाल मिस्त्री, सुरेश जांगिड़, मैक्स नायक, सतवीर गजराज, संदीप, मोहित, बजरंग मीणा, महिपाल मीणा, पिंटू शास्त्री, अनिल कुमार, रवि मीणा, दिनेश सैनी, बब्लेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, मोनू शर्मा, बिल्लू जाट, पिंटू, दीपेश शर्मा, प्रकाश मीणा और अमर सिंह मीणा शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।










