पिता की स्मृति को दिया सेवा का स्वरूप: भामाशाह ललित जोशी ने बनवाया हाल, विधायक भांबू ने किया लोकार्पण

जोशियों की कुटिया स्थित बालाजी मंदिर को समर्पित किया भवन, विधायक बोले— ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
ब्राह्मण समाज के युवा नेता, समाजसेवी एवं भामाशाह ललित जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी की पुण्य स्मृति में निर्मित हॉल का भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने विधिवत फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया तथा इसे जोशियों की कुटिया स्थित बालाजी मंदिर को समर्पित किया।समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे , जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा (बगड़), बनवारीलाल सैनी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक भांबू ने ललित जोशी एवं उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता की स्मृति में समाजोपयोगी निर्माण कार्य करना एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास में भामाशाहों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है और ऐसे कार्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक ने अन्य सक्षम लोगों से भी समाजहित में आगे आकर योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर भामाशाह परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित जोशी ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में ललित जोशी ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सदैव समाज को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में सज्जन पांडे, अमृतलाल जोशी, महेंद्र जोशी, अशोक जोशी, शिवप्रकाश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार उत्तम जोशी, सीए लोकेश अग्रवाल , अनिल जोशी, कुंदन जोशी, शिवचरण पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, संजय शुक्ला, माणकचंद जोशी, पवन पुजारी, पार्षद विजय सैनी, हरीश जोशी, पंकज बावलिया, नीरज शर्मा, महेश जोशी, गणेश तिवाड़ी, पवन सुरोलिया, विपुल छक्कड़, रवि गुप्ता, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, पंकज रोहिल्ला, भरत सोनी, भरत शर्मा, योगेश चोमल, गोपी पुरोहित, हरिकिशन शुक्ला, अरूण पुरोहित, बॉबी पुरोहित, अनिल मिश्रा, सोनू पुजारी, चंद्रप्रकाश ढंड, ज्योति पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।