खेतड़ी ॥ झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने देर शाम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने चार किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान डीएसटी प्रभारी हेमराज ने सूचना दी कि गांव रवां निवासी पवन कुमार पुत्र मुकेश कुमार अवैध गांजा बेचता है। जिसकी सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस ने पवन कुमार को डिटेन कर घर की तलाशी ली गई तो घर के कमरे से पवन कुमार के कब्जे से 4 किलो 47 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। जब पुलिस टीम ने गांजे के बारे में पुछताछ की गई तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में लाए गए मादक पदार्थों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा, एचसी दिनेश कुमार, बुलेश कुमार, चौखाराम, कांस्टेबल अमित कुमार, सुनिल, गौतम, रामोतार आदि शामिल रहें । अवैध मादक पदार्थों पर की गई कार्रवाई में डीएसटी टीम के एचसी चौखाराम की विशेष भूमिका रही।










