खेतड़ी I झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के कोलकात्ता मुख्यालय में दो दिवसीय 11 व 12 जून को एचसीएल सीएमडी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनजेसीसी की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने बताया कि 11 व 12 जून को एचसीएल के कोलकात्ता मुख्यालय में एनजेसीसी की बैठक हुई बैठक के दौरान कामगारों को ग्रेच्युटी का भुगतान 1 नवंबर 2017 से 20 लाख रूपए तक तथा 50 प्रतिशत डीए होने की स्थिति में 1 अक्टूबर 2025 से 25 लाख रूपए तक किया जाएगा। इसके अलावा एक्सग्रेशिया एवं परफॉर्मेंस इंसेंटिव स्कीम के स्थान पर नई अनुकूल परफॉर्मेंस रिवार्ड स्कीम लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसे वर्ष 2025-26 से प्रभावी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी ठेका कामगारों को न्यूनतम वेतन के मूल वेतन की 15 प्रतिशत राशि के बराबर भुगतान 1 जून 2026 से किया जाएगा। इसी प्रकार ठेका कर्मचारियों को कैंटिन अलाउंस दस रूपए से बढा कर एक जून से 20 करने, ठेका कामगारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई, इसके तहत 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 2100 तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 5100 रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। सैनी ने बताया कि एचसीएल में औद्योगिक संबंध संहिताएं एवं नियमों के तहत बने मॉडल स्टैंडिंग ऑर्डर को मानकर कंपनी में एक समान मॉडल स्टैंडिंग ऑर्डर लागू करने पर सहमति बनी। एनजेसीसी की बैठक में निदेशक प्रचालन डा. संजिव कुमार सिन्हा, निदेशक खनन जीडी गुप्ता, निदेशक वित्त आरएनवी विश्वेकसरिया, केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तमदास बोहरा, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, विनय त्यागी, बाबूलाल सैनी, तेजपाल सहित विभिन्न ईकाईयों के अधिकारी व यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।










