निर्विरोध निर्वाचन पर पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी; जल्द होगा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य नागरिक अभिनंदन
चिड़ावा ।झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनियां के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने की खुशी उनके ससुराल झुंझुनूं जिले के लाम्बा गोठड़ा गांव में भी देखने को मिली। गांव में उनके रिश्तेदारों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और “डॉ. सतीश पूनियां जिंदाबाद” के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया एवं मास्टर महावीर प्रसाद लाम्बा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने डॉ. पूनियां के राज्यसभा पहुंचने को क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पूनियां के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा की प्रतिबद्धता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश को मिलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार वीरेन्द्र कोठारी, जिला सचिव हरिश फोगाट तथा युवा तेजा सेना अध्यक्ष घनश्याम ओला ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई वितरित की और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनियां का निर्विरोध निर्वाचन जनता और संगठन के विश्वास की बड़ी जीत है। समारोह में डॉ. पूनियां के ससुराल पक्ष के मास्टर हीरालाल लाम्बा, सोहनलाल लाम्बा, शीशराम लाम्बा, राजपाल (राजू) लाम्बा, रामचन्द्र लाम्बा, चरणसिंह लाम्बा, ओमप्रकाश लाम्बा, धर्मवीर लाम्बा, संजय लाम्बा एवं सचिन लाम्बा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी दिनों में डॉ. सतीश पूनियां को विशेष रूप से लाम्बा गोठड़ा आमंत्रित कर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुकेश धायल, बाबूलाल, अनिता, रामनिवास, मणिराम, श्रवण, बसंत कुमार, जोगेन्द्र कुमार और राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों ने भाग लेकर मिठाई बांटी और खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, युवा नेता जयसिंह नूनियां एवं धर्मवीर नूनियां ने किया।डॉ. सतीश पूनियां के राज्यसभा सदस्य बनने पर शेखावाटी अंचल में उत्साह का माहौल है और समर्थक इसे क्षेत्र के सम्मान तथा प्रभावशाली प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।










