एक घंटे बाद पुलिस ने समझाईश कर खुलाया जाम, सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा कस्बे के वार्ड नंबर पांच व रामदेव मोहल्ले में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नही होने पर आक्रोशित महिलाओं ने गुरूवार को गोठड़ा बाई पास स्थित शहीद धर्मपाल सैनी स्मारक स्थल के पास सड़क पर जाम कर विरोध पद्रशर्न किया। सड़क जाम होने की सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाईश कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ लम्बी वाहनों की लाईन लग गई। विरोध प्रदर्शन कर रही हेमलता, अंजू आदि महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ मनमर्जी से पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन जलदाय विभाग एक सप्ताह से गोठड़ा के वार्ड नंबर पांच व रामदेव मोहले में पानी की सप्लाई कर रहा है, वह भी न के बराबर, जिसमें भी एक दो बाल्टी पानी की सप्लाई की जाती है, उन्होंने बताया कि दोनों वार्ड में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी करने वाले है, उनकी स्थित नही की वह पानी के टैंकरों से पानी भरवा ले।
जाम की सूचना पर एएसआई रमेश शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाआएं पानी की जल्द सप्लाई की मांग को लेकर अड़ी रही। महिला पुलिस ने महिलाओं को समझाईश कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस द्वारा जाम खुलवाने पर कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए वाहनों के आगे खड़ी हो गई जिससे पुलिस ने महिलाओं को वाहनों के आगे से हटा कर वाहनों को निकाला। जाम खुलने के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी एईएन दौलतराम, जेईएन ऋचा धवन मौके पर पहुंच कर पानी की सप्लाई शुक्रवार सुबह देने का आश्वासन दिया। दौलतराम ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा टंकियों में पानी दिया जाता है, लेकिन दो दिन से एलएनटी कंपनी की लाईन लिकेज होने के कारण पानी की सप्लाई नही हो पाई, लाईन को बुधवार देर रात्री में ठीक कर दिया गया है, शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई कर दी जाएंगी। इस संबंध में गोठड़ा सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर ने कहा कि गोठड़ा में प्रतिदिन बीस लाख लीटर पानी देने के लिए समझौता हुआ है लेकिन जलदाय विभाग चार-पांच लाख लीटर ही पानी दे रहा है जिससे गोठड़ा ग्राम पंचायत में पानी की सप्लाई बराबर नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जलदाय विभाग द्वारा सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नही की तो नेशनल मार्ग 311 पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
चार महिने से टूटी हुई है लाईन
भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। वही कुंभाराम नहर के पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाने के बाद हालात और भी खराब होते जा रहे हैं, कुंभाराम नहर सप्लाई योजना का रखरखाव करने वाली कंपनी एलएनटी की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, नानूवाली बावड़ी के पास राइजिंग लाइन जो गांव को पानी सप्लाई करती है, पानी की वह लाइन पिछले 4 महीने से टूट्टी पड़ी है, बार-बार ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने के बावजूद लाईन दुरूस्त नही की जा रही, जिसके चलते गोठड़ा, नानूवाली बावड़ी, मानोता सहित कई गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो पा रही है इससे भी ग्रामीण महिलाओं व पुरूषों में आक्रोश पनपता जा रहा है।













