भाजपा नेता दहिया ने 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

चिड़ावा।भाजपा युवा नेता राजेश दहिया के कर कमलों द्वारा पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान व्यायामशाला संस्थान चिड़ावा में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश दहिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिड़ावा सीबीईओ डॉ. उमादत्त झाझड़िया ने की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसीबीईओ सुरेश कुमार पायल तथा एसीबीईओ कयूम अली एवं गुरु हनुमान व्यायामशाला सचिव राजेंद्रपाल सिंह कोच रहे। दहिया ने कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा को साधुवाद देते हुए बताया कि अंडर 14, 17, 19 वर्ष आयु के छात्र छात्रा वर्ग (फ्री स्टाईल/ ग्रीको रोमन) सत्र 2025- 26 प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम में मंच का संचालन निरंजनलाल शर्मा एवं जोगेंद्र सिंह कोच ने किया। इस दौरान डॉ. बीएल वर्मा, बाबूलाल वर्मा पूर्व अध्यक्ष, नरेंद्र गिरधर चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष, हर्षवर्धन सिंह मंडल अध्यक्ष पिलानी, रामसिंह खेड़ला सरपंच, उम्मेद झाझड़िया सचिव राजस्थान कुश्ती संघ, सरजीत चौधरी जिला महामंत्री, मुरलीमनोहर पिलानी, मदन डारा पार्षद, अमरजीत, मुकेश जालिंद्रा, मानसिंह श्योराण, राजेश वर्मा, रामेश्वर सरपंच घंडावा, संपत्तदेवी पार्षद, बलवंतसिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री