Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मानसून से पहले सीवरेज व्यवस्था सुधारो, नहीं तो होगा बड़ा जनआंदोलन: माकपा

मानसून से पहले सीवरेज व्यवस्था सुधारो, नहीं तो होगा बड़ा जनआंदोलन: माकपा

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

झुंझुनूं शहर में जाम सीवरेज लाइनों और फैली गंदगी को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
झुंझुनूं शहर की बिगड़ती सीवरेज व्यवस्था और बढ़ती गंदगी को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। माकपा के तहसील सचिव कॉमरेड महिपाल पूनिया के नेतृत्व में नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की सीवरेज समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की गई। कॉमरेड महिपाल पूनिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं तथा अधिकांश सीवरेज लाइनें जाम पड़ी हुई हैं। इसके कारण सड़कों और मोहल्लों में गंदगी फैल रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून आने में अब कुछ ही सप्ताह शेष हैं। यदि समय रहते सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो जाएंगे तथा शहर में महामारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर थाने के सामने सीवरेज लाइन के ऊपर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि संबंधित सीवरेज चैंबर करीब छह फीट नीचे स्थित है। ऐसे में भविष्य में रखरखाव और मरम्मत कार्यों में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
माकपा नेता ने नगर परिषद आयुक्त को अवगत कराया कि शहर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सीवरेज कार्य का जिम्मा संभाल रही एल एंड टी ( एल एंड़ टी ) कंपनी की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है, जिसके कारण समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कॉमरेड पूनिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर परिषद प्रशासन और संबंधित कंपनी ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जनता को साथ लेकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement