झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रतिष्ठित संस्थान पीसीआई (प्रिंस कैरियर इंस्टीट्यूट) झुंझुनूं के पांच होनहार छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर आईआईटी में प्रवेश का स्वर्णिम सपना साकार कर लिया है। इस गौरवशाली उपलब्धि से पूरे संस्थान में हर्षोल्लास और जश्न का माहौल छा गया है।घोषित परिणाम में पीसीआई के छात्र आयुष यादव ने 103वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, वहीं आदित्य ने 388वीं रैंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीयूष ने 10,000वीं रैंक अर्जित कर जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके अतिरिक्त दो अन्य छात्रों ने भी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिससे संस्थान के कुल पांच छात्र इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय परीक्षा में क्वालीफाई करने में सफल रहे। इस गौरवशाली अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने कहा कि हमारे मेधावी छात्रों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान अपितु संपूर्ण झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का विषय है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस में पांच छात्रों का एक साथ सफल होना पीसीआई की शैक्षणिक उत्कृष्टता का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई अर्पित की। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर एवं पीसीआई हैड अनूप सिंह ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास और संस्थान के समर्पित शिक्षक दल के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीसीआई में प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को तराशने के लिए व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। परिणाम की सूचना मिलते ही संस्थान परिसर उत्साह से गूंज उठा। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर इस खुशी को साझा किया। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और झुंझुनूं में पीसीआई की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।इस अवसर पर आनंद , विजय बागोरिया , केशव , मेघराज , साया मैम, एस.पी , गणेश , प्रदीप , तरूण मित्तल , प्रतीक्षा मैम, बलबीर, श्याम आदि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें ।










