एडवांस कोर्स में सीखी स्काउट गाइड संगठन की विभिन्न स्किल
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में स्टेट एडवेंचर एवं ट्रेनिंग सेंटर माउंट आबू में सात दिवसीय कब स्काउट यूनिट लीडर एडवांस कोर्स एवं रोवर लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें झुंझुनूं जिले से 10 यूनिट लीडर्स ने सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि कब यूनिट लीटर एडवांस कोर्स में जिले के नवलगढ़ के टोंक छिलरी से अमन कुमार, बुहाना ब्लॉक के साहिल मीणा, रोवर लीडर बेसिक कोर्स में नवलगढ़ के गणेश कुमार तथा स्काउट यूनिट लीडर एडवांस कोर्स में झुंझुनूं से राजेश कुमार, अलसीसर से सुरेंद्र कुमार शर्मा, पिलानी से सुप्रितम सेनगुप्त, उदयपुरवाटी से महेंद्र कुमार सैनी, चिड़ावा से कुलदीप, नवलगढ़ से महेश सैनी एवं बलबीर दूत ने एडवांस कोर्स के पाठ्यक्रम को उत्तीर्ण किया। माउंट आबू से यूनिट लीडर्स के झुंझुनूं पहुंचने पर सीओ स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों की शुभकामनाएं दी इन 10 यूनिट लीडर्स के एडवांस कोर्स योग्यता अर्जित करने पर जिले में राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले स्काउट की संख्या में बढ़ोतरी होगी और विद्यालय को अच्छे ट्रेनर मिल सकेंगे। राज्य स्तर पर कब मास्टर एडवांस कोर्स का संचालन नवलगढ़ के लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने किया। शिविर में स्काउट गाइड के एडवांसमेंट स्केल के साथ-साथ नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना ,सिंह सेल्यूट लोकगीत पायनियरिंग प्रोजेक्ट, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, कंपास, मानचित्र जैसे विभिन्न विषयों का गहनता से प्रशिक्षण दिया गया।










