नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के नवगठित वार्ड संख्या 47 स्थित खेमी शक्ति मंदिर क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। पार्षद प्रदीप कुमार सैनी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर एडीएम एवं वर्तमान नगर परिषद प्रशासक अजय कुमार आर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि एनएमटी कॉलेज के सामने स्थित बस्ती का गंदा पानी बहकर पंचदेव मंदिर की ओर सड़क किनारे जमा हो रहा है। यह पानी प्राइवेट बस स्टैंड से खेमी शक्ति मंदिर मार्ग होते हुए बस्ती के घरों के सामने ठहर जाता है, जिससे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जमा हो रहे गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है और आमजन का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि समसपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज एवं आसपास संचालित दो निजी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों को भी इस समस्या से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था तथा स्थायी समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन में पार्षद प्रदीप कुमार सैनी के साथ हजारीलाल छापोला, निहाल सिंह लांबा, विजय कुमार शर्मा, रंगलाल यादव, रामकरण पायल, मनीराम सैनी, बंटी सैनी, अंजनी सैनी, राजकुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विजय सोनी , श्रवण कुमार मांजू, सुशील सिगलीकर, महावीर जागीड़, सुधीर, सुरेश कुमार, सज्जन कुमार, भंवर सिंह, सहजाद, ख्यालीराम, बृजकिशोर शर्मा, अमित, विजय पायल, साजिद भाटी, विजय सैनी, भूपेन्द्र, संजय शर्मा, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News
















