Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शेखावाटी फाउंडेशन का स्थापना समारोह 25 सितंबर को

शेखावाटी फाउंडेशन का स्थापना समारोह 25 सितंबर को

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी फाउंडेशन की झुंझुनूं इकाई का स्थापना एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम 25 सितंबर को डीएम मोदी सभागृह झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी समसपुर रोड झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रमेंद्र कुल्हार ने बताया कि शेखावाटी फाउंडेशन एक राष्ट्रीय संगठन है। जो कि गैर राजनैतिक है एवं सर्वसमाज का प्रतिनिधित्व करता है। इस संगठन की राजस्थान राज्य की इकाई भी सक्रियता से कार्यरत है। फाउंडेशन का उद्देश्य समूचे शेखावाटी समेत झुंझुनूं जिले के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक विकास में योगदान देना, केंद्र सरकार, राज्य सरकार व स्थानीय लोगों के समन्वय से ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण, विकास की योजनाएं स्वीकृत करवाकर लागू करने आदि सृजनात्मक व प्रगतिमूलक कार्यों में मिलकर योगदान देने का है। शेखावाटी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी और महासचिव दीपेंद्र बुडानिया ने बताया कि शेखावाटी फाउंडेशन की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाइयों के अनुमोदन के पश्चात झुंझुनूं जिले की इकाई का गठन किया जा रहा है। जिसका स्थापना समारोह 25 सितम्बर को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के मुख्य आतिथ्य व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव गजानंद शर्मा, मुख्य सयोजक पशुपति कुमार शर्मा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रदेश सचिव राकेश लाटा, हरिशंकर शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा एवं प्रकाश अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में सीकर व चूरू इकाइयों के पदाधिकारी, सदस्य व प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement