Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व पूर्व मंत्री युनूस खान पहुंचे नारनोद

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व पूर्व मंत्री युनूस खान पहुंचे नारनोद

झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के भाई जगेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, आज पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ आएंगे

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिले के नारनोद गांव में विधायक राजेंद्र भांबू के भाई एवं सेवानिवृत्त डीएफओ जगेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने नेताओं और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी नारनोद पहुंचे और विधायक राजेंद्र भांबू से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इनके अलावा पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, पिलानी विधायक पितराम काला, डीडवाना विधायक एवं पूर्व मंत्री युनूस खान, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व सांसद सीकर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा बगड़, पूर्व सरपंच नीतिराजसिंह शेखावत, विजेंद्र हटवाल, ओम सारस्वत सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि जगेंद्र सिंह का 17 मई को निधन हो गया था। वे वन विभाग में डीएफओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। नारनोद स्थित निवास पर सात दिवसीय शोक बैठक आयोजित की जा रही है। जहां लगातार लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सीएम, डिप्टी सीएम व राजे ने किया ट्वीट किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी फोन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इनके अलावा सीएम शर्मा, पूर्व सीएम राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी व डॉ. बैरवा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके भी शोक जताया है।

आज पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ आएंगे

नारनोद गांव में गुरूवार को पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचेंगे। धनखड़ सुबह सवा सात बजे अपने दिल्ली स्थित निवास से सड़क मार्ग के जरिए रवाना होंगे। जो 11.30 बजे नारनोद गांव पहुंचेंगे। यहां पर करीब आधे घंटे शोक बैठक में हिस्सा लेने के बाद वे किठाना रवाना होंगे। किठाना अपने निवास पर रूकने के बाद दोपहर ढाई बजे किठाना से वापिस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संभावना है कि गुरूवार को जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत भी नारनोद पहुंचकर शोक बैठक में शामिल होंगे।

Advertisement