आरोपी से सोने चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे किए बरामद
खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस ने रविवार को कस्बे में लगातार हो रही चोरियो का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के गहने व सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया की 24 अप्रैल को कस्बे के वार्ड 14 निवासी योगेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह 22 अप्रैल को उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान मकान को सूना देखकर पिछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी मे रखे जेवरात चोरी कर लिये तथा कमरो मे तोडफोड कर डीवीआर भी चोरी कर ले गया। कस्बे में लगातार हो रही चोरियो को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम में पूर्व में खेतड़ी थाने में रहे कांस्टेबल राजवीर सिंह व एचसी चौखाराम को शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से काफी प्रयास के बाद आरोपी बगड़ हाल चेलापुरी खेतड़ी निवासी जसवंत उर्फ कालू पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व सीसीटीवी कैमरे बरामद किया है। थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की आरोपी के गहनता से पूछताछ की जा रही है। वारदात का खुलासा करने में डीएसटी टीम के कांस्टेबल राजवीर सिंह व एचसी चौखाराम की विशेष भूमिका रही। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई महिपाल सिंह, एचसी महेश, पवन कुमार, चौखाराम, कांस्टेबल राजवीर सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल थे।










