अंशिका चौधरी ने 97.60% से कला वर्ग में मारी बाजी, वाणिज्य में प्रियांशी ने 96.40 अंक व विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत के साथ प्रियंका व मयूरी ने किया टॉप
झुंझुनू । अजीत जांगिड़
प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा और मिठाई बाँटकर जश्न मनाया गया। कला वर्ग में अंशिका चौधरी ने 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। तनिष्का, आयुषी और अभिषेक ने भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उल्लेखनीय है कि कला वर्ग में कुल 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।वाणिज्य वर्ग में प्रियांशी ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निक्की जांगिड़ द्वितीय स्थान पर रहीं। दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने विद्यालय की साख को और ऊँचाई प्रदान की।विज्ञान वर्ग में प्रियंका और मयूरी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में कुल 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। तीनों वर्गों को मिलाकर विद्यालय के कुल 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ग्रुप के विद्यार्थी सदैव उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहे हैं और यह परिणाम उसी परंपरा की अगली कड़ी है। संस्थान के निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने समस्त सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।










