जिले के प्रभारी सचिव 14 को लेंगे अधिकारियों की बैठक

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
सामान्य प्रशासन, मंत्रीमण्डल, सम्पदा स्टेट मोटर गैरेज एवं नागरिक उड्यन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन 14 मई को प्रातः 9.30 बजे कलेक्ट्रेट संभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं, विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल तथा जिले में संचालित परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।