38 मरीजों का करवाया जाएगा ऑपरेशन, सामाजिक सरोकार में मिशन की है अलग पहचान
खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर में रविवार को निःशुल्क ऑखों का शिविर लगाया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में जयपुर के सहाय नैत्र रिसर्च सैन्टर के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 82 रोगियो की जांच की जाकर 38 रोगियो को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए नि :शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जो गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सरोकार में रामकृष्ण मिशन अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वही बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके अलावा रामकृष्ण मिशन द्वारा गरीबों में समय-समय पर वस्त्र व अन्य घरेलू सामग्री वितरित कर स्वामी विवेकानंद के कार्यों को चरितार्थ कर रहा है। रामकृष्ण मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े हुए है। रामकृष्ण मिशन की ओर से कार्यक्रम के दौरान 82 लोगों को कंबल वितरण भी किया गया। इस मौके पर स्वामी प्रशांतानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, ग्यारसीलाल, महेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहें ।











