मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर राजगढ़ निवासी को डराकर की थी ठगी, आरोपी के खाते में आए थे 5 लाख रुपए
चूरू। साइबर थाना पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 74 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि त्वरित अनुसंधान सेल चूरू के एएसपी दिनेश कुमार के सुपरविजन तथा साइबर थाना डीएसपी विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर फ्रॉड में उपयोग किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का गहन विश्लेषण किया। जांच के बाद आरोपी रवि कुमार पटेल (28) निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम में से करीब पांच लाख रुपए अपने बैंक खाते में डलवाकर निकाले थे।पुलिस के अनुसार मामला 15 मई 2025 का है, जब राजगढ़ क्षेत्र के न्यांगल बड़ी निवासी संतलाल ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए व्हाट्सएप वीडियो कॉल की और कहा कि उसके खाते में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पैसे आए हैं। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि पकड़े गए अपराधी ने उसका नाम लिया है और कार्रवाई से बचने के लिए रकम जमा करवाने को कहा। डर के कारण पीड़ित से 74 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।मामले में आरोपी को ट्रेस आउट करने में साइबर थाना के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में विजय कुमार मीणा, सुनील कुमार, कैलाश चंद्र और वीरेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी योगदान रहा।
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















