दरगाह हांडीशाह की दीवार तोड़े जाने के बाद सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, राजस्थान वक्फ बोर्ड ने झुंझुनूं कलेक्टर-एसपी को भेजा सख्त पत्र
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर की ऐतिहासिक दरगाह हांडीशाह व अन्य वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ्स भी सक्रिय हो गया है। बोर्ड ने झुंझुनूं जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजकर जिले की सभी वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के इस पत्र के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ्स, ज्योति नगर जयपुर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सदर जिला वक्फ कमेटी झुंझुनूं ने 11 मई 2026 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि स्टेशन रोड स्थित दरगाह हांडीशाह की वक्फ संपत्ति की दीवार को 8 मई को कुछ लोगों द्वारा तोड़ दिया गया। साथ ही अन्य वक्फ संपत्तियों पर भी इसी प्रकार की घटना होने की आशंका जताई गई है।वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबू सूफियान चौहान (आरएएस) द्वारा जारी इस पत्र में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से कहा गया है कि शहर और जिले की वक्फ संपत्तियों पर किसी प्रकार की तोड़फोड़, अतिक्रमण अथवा अवैध हस्तक्षेप न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि वक्फ संपत्तियां सुरक्षित रह सकें। सूत्रों के अनुसार, दरगाह हांडीशाह की दीवार तोड़े जाने की घटना के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले ही इस प्रकरण में पूर्व मंत्री समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है, वहीं अब वक्फ बोर्ड के सीधे हस्तक्षेप ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बढ़ा दी है। पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस पत्र को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वक्फ संपत्तियों को लेकर प्रशासनिक निगरानी और सख्त हो सकती है।
ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड


















