Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीतसर बालाजी धाम में शनिवार से सजेगा भक्ति और आस्था का दरबार

सीतसर बालाजी धाम में शनिवार से सजेगा भक्ति और आस्था का दरबार

झुंझुनूं के सीतसर बालाजी धाम में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं भव्य मेले के लिए फूलों और विद्युत सज्जा से सजा मंदिर परिसर

तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं भव्य मेले का आगाज , प्रतिदिन होगी विशाल भजन संध्या , श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, आवास और भंडारे की व्यवस्था

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
सीतसर बालाजी धाम में शनिवार से तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं भव्य मेले का शुभारंभ होगा। मंदिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में तीन दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और श्रद्धा का विशेष माहौल रहेगा। प्रतिदिन रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, आवास और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पीएल शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा एवं इंजीनियर रवि पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। तीनों दिन विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित रहेगी तथा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सांवल राम गुरूजी की प्रतिमा, राम दरबार और शिवालय का विशेष रूप से रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन रात्रि में विशाल भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजनों के माध्यम से बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन-पानी की निःशुल्क व्यवस्था मंदिर समिति की ओर से की गई है। इसके अलावा प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। महोत्सव के सभी धार्मिक कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए मंदिर समिति की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन की व्यवस्थाओं में संजय पंसारी, कैलाश चंद्र जांगिड़ (झुंझुनूं), हरिराम बुड़ानिया, विक्रम सिंह बोला, केशर देव आचार्य, निरंजन लाल शर्मा, बंटी कुमार गोलवा, कैलाश ठेकेदार, अंकित शर्मा, मदन लाल, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह कटारिया, हिमांशु पारीक, आलोक पारीक, विकास पारीक, बहादुर मल एवं नरेश पारीक सहित अन्य सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं भव्य मेले में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में भाग लेने, बालाजी महाराज के दर्शन करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

Advertisement