‘धात्री 2026’ में छलकी ममता की अविरल धारा, एस.एस. मोदी विद्या विहार में मातृ दिवस उत्साह से मनाया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के गौरव पथ स्थित एस.एस. मोदी विद्या विहार में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित “धात्री 2026 – ममता की अविरल धारा” कार्यक्रम भावनाओं, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का अनुपम संगम बन गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मातृत्व के सम्मान से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मातृ पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विद्या अग्रवाल, एडीजे सीमा ढाका, डॉ. नीलम केडिया तथा व्याख्याता सुनीता यादव ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने मातृत्व की गरिमा को नमन करते हुए सभी माताओं का अभिनंदन किया।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य और समूह गीतों ने कार्यक्रम को भावुक एवं आनंदमय बना दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के आयोजन की सराहना करते हुए माताओं से बच्चों में भारतीय संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी बच्चों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की भी अपील की।विद्यालय सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि मां का प्यार, त्याग और समर्पण शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है, जो जीवन के मूल्यों की शिक्षा देकर व्यक्तित्व निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान हर बच्चे का कर्तव्य होना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं समूह गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका संचालन अनिल शर्मा, पूनम, कविता, सोनिया तथा विद्यार्थियों निधि, विभूति, मान्या, खुशी, अंचल, रिदम, कशिश एवं शशांक ने किया। माताओं और बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण “धात्री 2026” प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने आकर्षक रैम्प वॉक कर आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न राउंड्स में प्रतिभागियों ने कला, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ द्वारा प्रस्तुत विशेष गीत ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिए। वहीं निर्णायक मंडल में ऐनी मसीह, डॉ. नीलम केडिया एवं सुशीला दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सुभीता ने प्रथम, सविता मीणा ने द्वितीय तथा सुलोचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मां का प्रेम और त्याग जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है तथा मातृ सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।.इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल एवं अकादमिक निदेशक रॉय सी. पॉल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड