Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर केसीसी में गूंजा राष्ट्रीय एकता...

लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर केसीसी में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश

खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा और महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा ने अधिकारियों – कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ , रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक निकली मैराथन दौड़

खेतड़ी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के कुशल शिल्पी लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तमदास बोहरा थे, जबकि अध्यक्षता महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, विपिन शर्मा, मनीष गवई, जयंत मुखोपाध्याय और कमलेश कुमार उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पुरूषोत्तमदास बोहरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में केसीसी के रामलीला मैदान से नेहरू मैदान तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। रामलीला मैदान के सामने कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तमदास बोहरा एवं महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ रामलीला मैदान से शुरू होकर सब्जी मंडी और एसबीआई बैंक के रास्ते नेहरू मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें स्कूली बच्चों के साथ केसीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विपिन शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एलएम जोशी, राजेश डांढेल, अभिषेक पारीक, नागेश राजपुरोहित, देवेंद्र वर्मा, सुनील कटेवा, मुन्नालाल जैदिया, इंद्रा कुमार, मोनिका, प्रवीण कुमार, घनश्याम, राजवीर सिंह, आनंद पांडे, पार्वती, सुधा शर्मा, बाबूलाल सैनी और मनोज लामोरिया सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए एकजुटता, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Advertisement