Advertisement
Home राजस्थान चूरू इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू के मंडेलिया हाउस में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

मंडेलिया हाउस में पुण्यतिथि और जयंती पर आयोजित कार्यक्रम, रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में दोनों नेताओं के योगदान को किया याद

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इंदिरा गांधी के साहस और नेतृत्व को किया याद

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि 31 अक्टूबर भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक थीं।मंडेलिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण रहा। उनके नेतृत्व और कार्यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सरदार पटेल के योगदान को किया नमन

कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और योगदान आज भी देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement