तम्बाकू मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर झुंझुनूं के कमलेश तेतरवाल को राष्ट्रीय सम्मान

मुंबई में 12 मई को मिलेगा “टोबैको फ्री इंडिया अवार्ड-2025”, राजस्थान से एकमात्र चयनित व्यक्तित्व

प्रतापगढ़ ।झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट प्रतापगढ़ एवं झुंझुनूं के रहने वाले कमलेश कुमार तेतरवाल का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “टोबैको फ्री इंडिया अवार्ड-2025” के लिए चयन हुआ है। यह सम्मान उन्हें तम्बाकू मुक्त भारत अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए 12 मई 2026 को मुंबई स्थित यशवंतराव चौहान सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार नरोत्तम शेखसरिया फाउंडेशन द्वारा देशभर में तम्बाकू एवं धूम्रपान विरोधी जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिया जाता है। इस वर्ष पूरे देश से छह व्यक्तियों तथा चार संस्थाओं का चयन किया गया है, जिनमें राजस्थान से चयनित होने वाले एकमात्र व्यक्तित्व कमलेश तेतरवाल हैं। तेतरवाल पिछले लगभग 20 वर्षों से धूम्रपान एवं तम्बाकू जनित उत्पादों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। विशेष रूप से झुंझुनूं, चूरू, सीकर और प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त एवं धूम्रपान निषेध क्षेत्र बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। समारोह में उन्हें 25 हजार रूपये का चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
तेतरवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से तम्बाकू नियंत्रण अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया। उनके चयन पर आईएएस आरूषि मलिक, रवि जैन, सिद्धार्थ सिहाग, नथमल डिडेल, सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश यादव, प्रदीप बोर्ड, एसएस सोहता, पूर्व कलेक्टर अंजलि राजोरिया, कलेक्टर शुभम चौधरी, संयुक्त निदेशक एवं स्टेट नोडल ऑफिसर नेशनल टोबेको कंट्रोल सेल एस एन धौलपुरिया तथा एसआरकेपीएस के अध्यक्ष राजन चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी I

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड